चंडीगढ़ नगर निगम में आपका परचम

चंडीगढ़ नगर निगम में आपका परचम


जन संदेश न्यूज नेटवर्क

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तरफ अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है। ऐसे में चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव उनके लिए खुशियां लेकर आया है। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में हिस्सा लिया और वहां के 35 वार्डों में से 14 पर जीत भी दर्ज की। वहीं पिछले नगर निगम चुनाव में 26 में से 21 वार्डों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा महज 12 पर सिमट गई है। हालांकि ‘आप’ के बाद सबसे ज्यादा वार्डों पर भाजपा ने ही जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कांग्रेस ने 8 और अकाली दल ने एक वार्ड पर जीत हासिल की है। यहां परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या में विस्तार हुआ और वार्डों की संख्या 26 से बढक़र 35 हो गईं।

वार्ड 1. जसविंदर कौर (आप)

वार्ड 2 . महेशिन्दर सिंह सिद्धू (बीजेपी)

वार्ड 3 . दिलीप (बीजेपी)

वार्ड 4 . सुमन (आप)

वार्ड 5 . दर्शना देवी (कांग्रेस) 

वार्ड 6 . सरबजीत कौर (बीजेपी) 

वार्ड 7 . मनोज कुमार (बीजेपी)

वार्ड 8 . हरजीत (बीजेपी)

वार्ड 9 . बिमला दुबे  (बीजेपी)

वार्ड 10 . हरप्रीत कौर बबला (कांग्रेस)

वार्ड 11 . अनूप गुप्ता (बीजेपी)

वार्ड 12 . सौरभ जोशी (भाजपा)

वार्ड 13 . सचिन गालव (कांग्रेस)

वार्ड 14 . कुलजीत सिंह (बीजेपी)

वार्ड 15 . रामचंद्र यादव (आप) 

वार्ड 16 . पूनम (आप)

वार्ड 17 . दमनप्रीत सिंह (आप)

वार्ड 18 . तरुणा मेहता (आप) 

वार्ड 19 . नेहा (आप)

वार्ड 20 . गुरचरन (कांग्रेस)

वार्ड 21 . जसबीर सिंह (आप)

वार्ड 22 . अंजू कटियाल (आप)

वार्ड 23 . प्रेम लता (आप)

वार्ड 24 . जसबीर (कांग्रेस)

वार्ड 25 . योगेश ढींगरा (आप)

वार्ड 26 . कुलदीप धल्लोर (आप)

वार्ड 27 . गुरबख्श सिंह (कांग्रेस)

वार्ड 28 . निर्मला देवी (कांग्रेस)

वार्ड 29 . मनौर (आप)

वार्ड 30 . हरदीप सिंह (अकाली दल)

वार्ड 31 . लखबीर सिंह (आप) 

वार्ड 32 . जशमनप्रीत (भाजपा) 

वार्ड 33 कंवरप्रीत सिंह (भाजपा)

वार्ड 34 . गुरप्रीत सिंह (कांग्रेस) 

वार्ड 35 . राजिंदर कुमार (बीजेपी)

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ गए लेकिन किसी के पास भी मेयर बनाने के लिए पर्याप्त आंकड़ा नहीं है। आम आदमी पार्टी को अपना मेयर चुनने के लिए 19 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है तो वहीं भाजपा को 18 पार्षदों की क्योंकि उनके पास चंडीगढ़ के सांसद का भी एक वोट है।

पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में हिस्सा लेने वाली ‘आप’ ने कम चुनावी कैंपने करने के बावजूद भाजपा को परास्त कर दिया। आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने जिम्मा संभाला जबकि भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ अपने कई मुख्यमंत्रियों को अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए प्रेरित किया और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे। 

जीत से गदगद हैं केजरीवाल

चुनाव परिणाम देखने के लिए गदगद हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए चंडीगढ़ की जनता ने ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चंडीगढ़ ने हमारा भव्य स्वागत किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग उनसे ऊब चुके हैं क्योंकि बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद वे कुछ नहीं कर पाए। लोग एक ईमानदार विकल्प की तलाश में थे। चड्ढा ने कहा कि ये दो पारंपरिक दल शहर में विकास करने और व्यवस्था में बदलाव लाने में विफल रहे जो लोग चाहते थे। लोगों ने देखा कि कैसे एक साधारण पार्षद, जो साइकल और स्कूटर पर घूमता थाए के पास बड़े फार्महाउस और संचित संपत्तियां हैं।

वहीं राघव चड्ढा ने नगर निगम चुनाव के परिणामों को ट्रेलर बताते हुए कहा कि यहां के लोगों का मिजाज पंजाब चुनाव में भी दिखेगा। चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने केजरीवाल को मौका दिया, पंजाब की जनता भी देगी हमें एक मौका। चुनाव परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस की ताकत कमजोर हुई है। अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस ने अपना आधार बना लिया था लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी को लोह कम पसंद कर रहे हैं और नतीजे इसका स्पष्ट उदाहरण है। साभार


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo