30 को शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करेगा अध्यापक संघ

 30 को शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करेगा अध्यापक संघ

भिवानी: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला भिवानी की कोर कमेटी की बैठक में मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव का निर्णय लिया गया। बैठक जिला प्रधान महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई और इसका संचालन राजेश सभ्रवाल ने किया। शिक्षा विभाग के कार्यों एवं आंदोलनों की समीक्षा के बाद राज्य कमेटी के निर्णयानुसार फैसला लिया गया कि 30 जनवरी को प्रदेशभर से शिक्षक यमुनानगर स्थित शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। वरिष्ठ शिक्षक नेता वजीर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति की आड़ में कक्षा पहली एवं दूसरी को शिक्षा विभाग से निकाला जा रहा है, प्राथमिक शिक्षकों के तबादला प्रक्रिया को मजाक बनाकर रख दिया गया है।

वजीर सिंह ने कहा कि एसीपी के नाम पर अतार्किक नियमों द्वारा अध्यापक वर्ग को वित्तीय लाभ से वंचित किया जा रहा हैए पदोन्नति के नाम पर बार.बार केस मांगे जा रहे हैंए निदेशालय स्तर पर हजारों अध्यापकों के सभी प्रकार के मामले लंबित हैंए यदि शिक्षा मंत्री एवं अधिकारी समय रहते बातचीत से उक्त मामले हल नहीं करते हैं तो अध्यापक संघ को लम्बे आंदोलन की शुरुआत करनी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo