पांच राज्यों में चुनाव: 41 फीसदी लोगों ने रैलियों पर बैन का किया समर्थन: सर्वे

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का हो चुका है। चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार में कुछ पाबंदियां भी लगाई है। चुनाव के तारीखों के ऐलान एक दिन बाद एक सर्वे सामने आया है जिसमें कहा गया है कि 41 फीसदी लोग सभी राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध का समर्थन करते हैं। 

सर्वे के अनुसार 31 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव स्थगित किए जाने की वकालत की। चुनाव आयोग ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पांच राज्यों में रैलियों, रोडशो और नुक्कड़ सभाओं पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी और कड़े सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए।

डिजिटल मंच ‘लोकलसर्किल्स’ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 24 फीसदी लोगों ने कहा कि सभी राजनीतिक रैलियों में भले ही कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन कराया जाए लेकिन उन्हें जारी रखा जाए। सर्वे में हिस्सा लेने वाले चार फीसदी लोगों ने कहा कि चुनावों के कारण कोविड के फैलने का खतरा कम है इसलिए किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। सर्वे में देश के 309 जिलों के 11,000 लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें 4172 व्यक्ति उन पांच राज्यों के जिलों से थे जहां चुनाव होने वाले हैं। यह जानकारी मंच ने एक बयान जारी कर दी। सर्वे में हिस्सा लेने वालों में 68 फीसदी पुरुष और 32 फीसदी महिलाएं थीं।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo