संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग अब तक वायरस से ग्रस्त पाए गए हैं। #COVID19
गुरुग्राम, 23 जनवरी, संसद में 875 कर्मी जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी सूत्रों ने बजट सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले रविवार को दी।
सूत्रों ने बताया कि यह आंकड़ा महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत के बाद 20 जनवरी तक की गई जांच का है। सत्र 31 जनवरी से शुरू होने वाला है और इसके पहले हिस्से का समापन 11 फरवरी को होगा।
(सौजन्य = ANI Hindi)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें