भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा राजनीतिक द्वेष के तहत इनेलो नेता गगनजोत पर किए गए झूठे मुकद्दमे: नफे सिंह राठी

झूठी धारा 307 हटाने के एवज में जांचकर्ता एक इंस्पेक्टर और एक एसएचओ को निलंबित कर किया गया लाइन हाजिर

चंडीगढ़, 21 जनवरी: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने भाजपा  गठबंधन सरकार के मौजूदा खेल मंत्री संदीप सिंह पर औछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खेल मंत्री ने राजनीतिक दुश्मनी निकालते हुए इनेलो सरकार के दौरान मंत्री रहे स्वर्गीय सरदार जसविंद्र सिंह संधु के सुपुत्र गगनजोत संधु पर झूठे मुकद्दमें दर्ज कर जेल भिजवाया है। भाजपा गठबंधन सरकार में जहां आम जनता को हर तरह की प्रताडऩा झेलनी पड़ रही है वहीं अब राजनीतिक द्वेष रखते हुए विरोधी पार्टी के राजनेताओं को भी जम कर प्रताडि़त कर रही है। भाजपा सरकार के खेल मंत्री का पूरा ध्यान जहां प्रदेश में खेलों और खिलाडिय़ों के उत्थान पर होना चाहिए वहीं सारा ध्यान  अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदवी को झूठे मुकद्दमों में फसांने पर है।

उन्होंने कहा कि गगनजोत संधु इनेलो के पदाधिकारी हैं इसलिए उन पर जुल्म और ज्यादतियां कर सारी हदें पर कर दी गई हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह ने राजनीतिक द्वेष के तहत 16 और 17 नव बर को धारा 307 के तहत दो झूठे मुकद्दमे इनेलो नेता गगनजोत के खिलाफ दर्ज करवाए। एसआईटी द्वारा इन झूठे मुकदमों की जांच की गई जिसमें पाया गया कि इनेलो नेता पर झूठी धारा 307 लगाई गई है और एसआईटी ने धारा 307 को तोड़ दिया। एसआईटी द्वारा ईमानदारी से की गई जांच का सिला यह मिला कि झूठी धारा 307 हटाने के एवज में जांचकर्ता एक इंस्पेक्टर और एक एसएचओ को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया। नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा सरकार ओछी हरकतों से बाज आए और इनेलो नेता गगनजोत पर लगाए गए झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापिस करे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo