नई नियुक्तियों में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया गया मौका :- नफे सिंह राठी
चंडीगढ़, 22 जनवरी: इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला से सलाह मश्विरा कर के सतीश राठी बलम्भा को रोहतक जिला के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
वहीं डॉक्टर नफे सिंह लाहली रोहतक, अत्तर सिंह सोनीपत, किरणपाल चौहान सोनीपत, नरेंद्रनाथ शर्मा जींद, एडवोकेट ख़लील अहमद फिऱोज़पुर झिरका और डॉक्टर एम रफ़ीक आज़ाद नूंह को इनेलो की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया है।
नफे सिंह राठी ने बताया कि संगठन को ओर ज्यादा मजबूती देने के लिए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें