देश के उपराष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजि​टिव, अपने ट्विटर हैंडल से दी सूचना

 

देश के उपराष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजि​टिव, अपने ट्विटर हैंडल से दी सूचना

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए मामले हर दिन रिकॉर्ड से बढ़ते हुए मिल रहे हैं। इसी बीच उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दी और कहा कि उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को खुद को आइसोलेट करने का बोला है और स्वयं को भी 7 दिनों के लिए आइसोलेट किया।

''भारत के उपराष्ट्रपति नाम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर रिपोर्ट की जानकारी साझा की है। ट्वीट कर लिखा है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है।''




कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo