अक्षय की ‘बच्चन पांडे’ में हुआ ये चेंज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उधर शाहरुख खान भी अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग मार्च में ही शुरू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज हो गया, गौर करने की बात ये है कि फिल्म के इस नए पोस्टर में इसके टाइटल की स्पेलिंग बदली हुई नजर आ रही है।
फिल्म में गैंग्सटर बने हैं अक्षय
पोस्टर में अक्षय कुमार एक गैंग्सटर जैसे लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म की टैगलाइन है- मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- इस एक किरदार में किसी पेंट शॉप से ज्यादा रंग हैं। बच्चन पांडे आपको डराने, हंसाने, रुलाने सबके लिए रेडी है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें