पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता नवजोत सिद्धू से असंतुष्ट: कांग्रेस सांसद

 पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता नवजोत सिद्धू से असंतुष्ट: कांग्रेस सांसद

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

  • पंजाब में117 सीटों के लिए मतदान तो हो चुका है लेकिन सियासी संग्राम कम नहीं हो रहा

  • वोटिंग के बाद भी पंजाब कांग्रेस पार्टी में जारी है रार

चंडीगढ़: अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सिद्धू को निशाना बनाते हुए कहा कि उनका बोलने का अंदाज और जनता से दूर रहना बहुत घातक है। उन्होंने कहा पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता नवजोत सिंह सिद्धू से असंतुष्ट हैं। उनकी वजह से ही लोग पार्टी छोडक़र जा रहे हैं। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान हो चुका है लेकिन सियासी संग्राम कम नहीं हुआ है।

कइयों का कहना है कि सांसद ने ऐसी बातें इसलिए कहीं क्योंकि उन्हें अमृतसर में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी के वाहन पर नहीं बैठने दिया गया था। वह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करने आई थीं। उन्होंने पार्टी हाई कमांड के खिलाफ बोलना शुरू किया तो उनसे कहा गया कि चुनाव तक वह शांत रहें। 

पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से पंजाब कांग्रेस पार्टी में दो धड़े बने हुए हैं। उन्हीं की वजह से ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सरकार से बाहर जाना पड़ा। अलग पार्टी बनाकर वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में ऐलान के बाद सिद्धू ने ज्यादा जगहों पर प्रचार भी नहीं किया। पहले कैप्टन अमरिंदर से ठनी हुई थी और बाद में सीएम चन्नी से भी उनकी नहीं बनी। अब पंजाब में परिणाम आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के काम का आकलन किया जा सकता है। अगर परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं रहे तो कोई बड़ा फैसला भी किया जा सकत है। सांसद गुरजीत सिंह ने तो यहां तक कहा कि नवजोति सिंह सिद्धू अपनी ही विधानसभा में चुनाव हार जाएंगे। साभार 



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo