आईओसी के सत्र की 2023 में मेजबानी करेगा मुंबई, भारत की नीता अंबानी ने जीती बोली
जन संदेश न्यूज नेटवर्क
मुंबई: भारत 139वें आईओसी सत्र में सफलतापूर्वक बोली लगाने के बाद मुंबई में 2023 आईओसी (अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) के सत्र की मेजबानी करेगा। समिति में भारतीय प्रतिनिधि नीता अंबानी ने इसे 'देश की ओलंपिक आकांक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विकासÓ बताया। भारत 1983 के बाद 2023 में पहली बार सत्र की मेजबानी करेगा। सत्र की मेजबानी अत्याधुनिक अंदाज में बिल्कुल नए जीयो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में की जाएगी। इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों से मुंबई को अपनी बोली के पक्ष में ऐतिहासिक 99 फीसदी वोट मिले जिसमें 75 सदस्यों ने बीजिंग में आयोजित सत्र में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन किया।
अनुराग ठाकुर ने इस जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया 'एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र 2023 में भारत में आ रहा है! भारतीय खेल ने हाल के वर्षों में बड़ी प्रगति की है। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित और गर्व है।
आईओसी के सत्र की 2023 में मेजबानी करेगा मुंबई
आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) ने अगले साल मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी का अधिकार भारत को सौंपा है। समिति में भारत की प्रतिनिधि नीता अंबानी ने इसे देश की ओलंपिक महत्वाकांक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया। भारत 1983 के बाद पहली बार सत्र की मेजबानी करेगा। सत्र का आयोजन नए और आधुनिक जियो विश्व कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत को इस प्रक्रिया के दौरान वोटिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों से अपनी बोली के पक्ष में एतिहासिक 99 प्रतिशत वोट मिले।
बीजिंग में 75 सदस्यों ने भारत की दावेदारी का समर्थन किया
बीजिंग में हुए सत्र के दौरान 75 सदस्यों ने भारत की दावेदारी का समर्थन किया। आईओसी सत्र आईओसी के सदस्यों की वार्षिक बैठक होती है जिसमें 101 वोटिंग सदस्य और 45 मानद सदस्य शामिल हैं। सत्र के दौरान वैश्विक ओलंपिक अभियान की अहम गतिविधियों पर चर्चा और फैसला किया जाता है जिसमें ओलंपिक चार्टर में संशोधन या इसे अपनानाए आईओसी सदस्यों तथा पदाधिकारियों का चुनाव और ओलंपिक के मेजबान शहर का चुनाव भी शामिल है।
आईओसी सदस्य के रूप में चुनी गई नीता अंबानी
भारत से आईओसी सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला नीता ने कहा कि ओलिंपिक अभियन 40 साल के इंतजार के बाद भारत वापस आ गया है। मैं 2023 में मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की वास्तव में आभारी हूं। उन्होंने कहा कि यह भारत की ओलंपिक महत्वाकांक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और भारतीय खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा। नीता के अलावा भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्राए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें