कौशल आधारित प्रशिक्षण द्वारा महिलाओं में आत्मनिर्भरता: तेजिन्द्र कौर सलवारा

कौशल आधारित प्रशिक्षण द्वारा महिलाओं में आत्मनिर्भरता: श्रीमती तजिन्द्र कौर सलवारा

संगरिया- कृषि विज्ञान केन्द्र संगरिया के तत्वाधान में अनुसुचित जाति उपयोजना के अंतर्गत कौशल आधारित सिलाई प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को सिलाई मशीन व कैंची का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती तजिन्द्र कौर सलवारा थीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा आयोजित इस तरह के प्रशिक्षण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने में मुख्य भुमिका

अदा करते है। जिससे वे परिवारिक आय को बढा सकती है। इस प्रकार के प्रशिक्षणों से दुसरे कृषक तथा कृषक महिलायें भी प्रेरित होंगी तथा वे केन्द्र से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व विभागाध्यक्ष डॉ. अनुप कुमार ने बताया कि यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए गाँव लम्बीढाब में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागी थे। कार्यक्रम में जसविन्द्र कौर, अमनदीप कौर, सुखविन्दर कौर ट्यूटर द्वारा अपने विचार साझा किये गये। कार्यक्रम में डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, डॉ. सन्तोष झाझडिया, डॉ. मुकेश, डॉ. कुलदीप सिंह तथा नीरज कुमार भी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo