पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन


नूंह/मेवात: पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल के निर्देशानुसार जिला प्रधान मुनसेद खान की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि के तौर पर उपमंडल अधिकारी सलोनी शर्मा को सौंपा। कर्मचारियों ने इस दौरान प्रदर्शन भी किया। पीबीएसएस के जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गोयल ने कहा कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर बजट सत्र में मुख्यमंत्री प्रदेश के कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की घोषणा करे।

भिवानी: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरन कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे संगठन के साथ मिलकर आंदोलन को ओर तेज करेंगे। विभिन्न विभागों कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी की ओर कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह चाहर ने कहा कि आज कर्मचारी के बुढ़ापे का कोई सहारा नहीं है। नेता जितनी बार भी विधायक बनाता है तो उसकी पेंशन उतनी ही बन जाती है लेकिन कर्मचारियों की कोई पेंशन नहीं।

रोहतक: जिले के कर्मचारियों ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति रोहतक के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से बजट सत्र में प्रदेश के कर्मचारियों व अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने गठबंधन सरकार को पेंशन बहाल न करने पर प्रदेश में बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी गठबंधन सरकार की होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo