मोदी की रैली में शामिल होने पर मणिपुर की जानी मानी संगीत टीचर सस्पेंड
इंफाल: पीएम नरेंद्र मोदी की 22 फरवरी को मणिपुर में हुई चुनावी रैली में शामिल होने के आरोप में संगीत के टीचर को सेवा से निलंबित किया गया है। प्रदेश की जानी-मानी गायिका पुष्परानी देवी पर यह कार्रवाई हुई है। इंफाल के तक्येलपत में गवर्नमेंट आइडियल ब्लाइंड स्कूल में संगीत की टीचर पुष्पारानी को बीते 23 फरवरी को समाज कल्याण विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस के अपने हालिया जवाब में, पुष्परानी ने सरकारी आदेश के अनुसार कहा कि छात्रों को पढ़ाने के अलावा गायन उनका जुनून और उनके जीवन का हिस्सा रहा है। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि इसलिए जब कुछ लोगों ने किसी समारोह में गाने के लिए मुझसे संपर्क किया तो मैंने तुरंत प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। हालांकि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे कुछ राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े थे। हालांकि, उनके दावे को मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय द्वारा साझा किए गए वीडियो साक्ष्य के विपरीत पाया गया और उनके जवाब को 'असंतोषजनक' बताया।
बता दें कि मणिपुर में 28 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होना है। पहले चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा जबकि शेष 22 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 3 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती गोवाए पंजाबए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ 10 मार्च को होगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें