जन संदेश न्यूज नेटवर्क
कौर सर्विस को रेगुलर नहीं करने पर हैं नाराज
वह पिछले 22 वर्षों से बरनाला जिले के अपने पैतृक गांव उगोके में स्कूल में काम कर रही हैं। वह अपनी सर्विस को रेगुलर नहीं करने को लेकर सरकार से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि नियमित करने के लिए मेरे मामले को बार.बार आगे बढ़ाया गया लेकिन इसे हर बार खारिज कर दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने अपने विधायक बेटे से साफ तौर पर कहा है कि वह अपनी नौकरी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा- मैं जो कर रहीं हूं, उस पर मुझे गर्व है। मेरी नौकरी ही उस दौरान आय का अहम स्रोत रही है, जब हमारा परिवार अपना गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहा था।
'असली बनाम नकली गरीब' का चुनावी मुद्दा सफल रहा
बलदेव कौर का घर उनके परिवार की विनम्रता को दर्शाता है। लाभ सिंह सीएम चन्नी के खिलाफ 'असली बनाम नकली गरीब' का चुनावी मुद्दा बनाने में सफल रहे। बलदेव कौर के पति दर्शन सिंह जीवन भर मजदूर रहेए लेकिन हाल ही में एक आंख की सर्जरी के बाद उन्होंने काम करना बंद कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें