मैं अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं, जिस रंगशाला को उदघाटन पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु जी ने किया उस में उपस्थित हूं व सम्बोधित करने का अवसर मिला है-संगीता बेनीवाल

हनुमानगढ़/राजस्थान- संगरिया तहसील के स्कूल एस.के.एम.पब्लिक स्कूल ग्रामोत्थान विद्यापीठ संगरिया में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल, आयोग सदस्य डा.विजेन्द्र सिंह व शिव भगवान नागा का विद्यालय के स्काउटर योगेश भोबिया के नेतृत्व में स्काउट गाइड कब बुलबुल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। विद्यालय प्राचार्य एस.के.मुरारी ने बताया कि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल, आयोग सदस्य डा.विजेन्द्र सिंह व शिव भगवान नागा के द्वारा सर्वप्रथम संस्था संस्थापक बहादुरसिंह भोबिया व कर्मयोगी स्वामी केशवानंद जी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विद्यालय में 1959 से स्थापित रंगशाला में अतिथियों के द्वारा स्काउट गाइड व छात्रो के साथ संवाद किया गया। 

आयोग सदस्य डा.विजेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुये चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 व आयोग की गतिविधयों की बारें में जानकारी दी। 


आयोग की अध्यक्ष राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल ने कहा कि मै अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं जिस रंगशाला को उदघाटन पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु ने किया उस में उपस्थित हूं व सम्बोधित करने का अवसर मिला है और उन्होंने संगरिया की समस्याओं को उच्च स्तर पर समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। 

विद्यालय की छात्राओ के द्वारा आयोग सदस्यो को संगरिया में अंडरपास की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। 


आयोग की अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा सर छोटूूराम स्मृति संग्रहालय का भी अवलोकन किया गया व स्वामी के समर्पण भाव को नमन किया गया।

इस अवसर पर के.वी.के.समन्वयक डा अनूप, कृषि महाविधालय प्राचार्य आदित्यपाल सिंह, बालिका विद्यालय प्राचार्य स्नेहलता गाबा, प्राचार्य विनोद राव, समाजसेवी हर्षवर्धन झींझा, कैलाश वर्मा, गुरलाल मान, तनवीर अहमद, करण सहारण, राजाराम बेनीवाल, डा विश्वास भादू, इत्यादि गणमान्य कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विधालय अध्यापिका सरिता झा, शीनू शर्मा के द्वारा किया गया। अंत में डा.सुरेन्द्र सहारण ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।







कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo