राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी का ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया में आगमन...

बैसाखी के शुभ अवसर पर मेघालय के राज्यपाल श्रीमान सत्यपाल मलिक जी ग्रामोत्थान विद्यापीठ के एस.के.एम पब्लिक स्कूल स्थित स्वामी केशवानंद मंदिर में पधारे एवं स्वामी केशवानंद जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



इस अवसर पर राज्यपाल मलिक जी ने 1917 में प्रथम विद्यालय के संस्थापक श्री बहादुर सिंह भोबिया जी की  मूर्ति पर भी पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए नेक कार्यों को याद किया। राज्यपाल के विद्यापीठ में आगमन पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ सचिव सुखराज सिंह सलवारा एवं एसकेएम पब्लिक स्कूल प्राचार्य शाह कृष्ण मुरारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 



स्कूल की प्राइमरी कक्षाओं की छात्राओं ने विशिष्ट मेहमान का तिलक लगाकर स्वागत किया।


स्काउट गाइड के कलर पार्टी के छात्र छात्राओं ने पायलट  बन राजपाल जी की अगवानी की एवं स्काउट क्लैप- ताली एवं स्लोगन द्वारा राजपाल जी का जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ B.Ed कॉलेज प्राचार्य सुरेंद्र सहारन, स्वामी केशवानंद कॉलेज के प्राचार्य आदित्य तूर एवं पब्लिक स्कूल शिक्षक, छात्र  एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। 

सत्यपाल मलिक जी ने स्वामी केशवानंद जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं शिक्षकों को उनके दिखाए  मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

-Jan Sandesh News Network

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo