'थप्पड़ कांड: मैंने इमोशनली रिएक्ट किया'

ऑस्कर की स्टेज पर विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ क्या मारा, अभी तक फैंस को बस इतना ही पता है कि क्रिस रॉक ऑस्कर के मंच से विल स्मिथ की पत्नी की हेल्थ कंडीशन का मजाक बना रहे थे और इसी बात पर विल को गुस्सा आ गया। विल ने स्टेज पर जाकर क्रिस को जोरदार थप्पड़ मारा और बाद में भावुक होते हुए इस पूरे घटनाक्रम के लिए माफी भी मांग ली।

कुछ ही देर बाद वो जोक भी इंटरनेट पर वायरल हो गया जिसके चलते क्रिस को थप्पड़ पड़ा था। हर किसी का इस घटना को लेकर अपना पक्ष है लेकिन अब खुद विल स्मिथ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपना पक्ष बताया है। विल स्मिथ ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि एक इंटरनेशनल इवेंट में उन्होंने क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

स्मिथ ने बताया क्यों आ गया इतना ज्यादा गुस्सा?

विल स्मिथ ने इंस्टा पोस्ट में लिखा, हिंसा किसी भी रूप में जहरीली और विनाशकारी होती है। एकैडमी अवॉड्र्स में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और माफ नहीं करने लायक था। जोक्स जो मुझ पर या मेरी इमेज को लेकर किए जाएं वो मेरे काम का हिस्सा हैं लेकिन जेडा की हेल्थ कंडीशन के बारे में मजाक मेरे लिए बर्दाश्त करने लायक नहीं था और मैंने इमोशनली रिएक्ट किया।

सलमान खान का रिएक्शन

ये थप्पड़ कांड फिलहाल हर जगह सुर्खियों में है। हॉलीवुड में हुए इस इंसिडेंटे के बारे में बॉलीवुड में भी खूब चर्चा है। अब हाल ही में सलमान खान ने इस मुद्दे पर बात की। दरअसल, आईफा की प्रेस कॉन्फे्रंस के दौरान सलमान ने होस्टिंग और होस्ट को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। इस दौरान वरुण धवन और मनीष पॉल भी उनके साथ थे। दरअसल, इवेंट के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि क्या होस्ट को जोक्स मारते हुए ध्यान रखना चाहिए तो एक्टर ने कहा- एक होस्ट होने के नाते आपको थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए। ह्यूमर सही होना चाहिए, लिमिट से ज्यादा नहीं।

वरुण और मनीष ने क्या कहा

वहीं वरुण ने इस पर कहा, कभी-कभी ऐसे मजाक से किसी को बुरा भी लग सकता है। आपको ध्यान रखना चाहिए। मनीष पॉल जो कई शोज और इवेंट्स में होस्टिंग करते हैं उन्होंने कहा, होस्ट हमेशा एक लाइन ड्रॉ करके रखते हैं लेकिन कभी-कभी चीजें सेंसिटिव हो जाती हैं। पहले ह्यूमर खुलकर होता था। लेकिन अब चीजें सेंसिटिव हो गई हैं। जब भी मैं स्टेज पर होता हूं मैं किसी को कुछ बुरा नहीं बोलता। ये आपके सेंस ऑफ ह्यूमर पर डिपेंड करता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo