| जन संदेश न्यूज नेटवर्क |
चंडीगढ़: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श कर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के हलका प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा को पंचकूला, कालका और नारायणगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, नारायणगढ़ में संदीप गुज्जर भी प्रभारी होंगे। प्रकाश भारती और मंगत राम सैनी हलका मुलाना, जंगवीर सिंह राणा अम्बाला शहर, जगमाल रोहलों और ओंकार सिंह अम्बाला कैंट, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और जाहिद खान सढौरा, भोपाल सिंह भाटी और चरण सिंह (सह प्रभारी) जगाधरी, नेपाल सिंह और प्रदीप (सह प्रभारी) रादौर, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और सुरेश शर्मा (सहप्रभारी) यमुनानगर, रामकुमार ऐबला थानेसर और नीलोखेड़ी, गगनजोत संधू पेहवा, बुटा सिंह लुखी और सुरेश नैन शाहबाद, पूर्ण भगत बड़शामी लाडवा, जयप्रकाश कम्बोज और रामेश्वर दास इंद्री, यशवीर राणा असंध, पूर्व विधायक श्रीमती रेणा राणा घरौंडा, चत्तर सिंह कश्यप करनाल, सुरजीत संधू पानीपत ग्रामीण, हेमराज जागलान समालखा और इसराना, डॉ. राजपाल ओड पानीपत शहर, बिजेंद्र रेढू बरोदा, धर्मवीर पाढा और अतुल मलिक गोहाना, कृष्ण मलिक गन्नौर, करण चहल राई, बालकिशन शर्मा खरखौदा, जितेंद्र उर्फ बल्लू नांदल सोनीपत, पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह ढुल, और विनोद अहलावत वकील हलका झज्जर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि हलका बेरी में सुबे सिंह अटेला और अमित अहलावत, बहादुरगढ़ में नफे सिंह राठी और आशीष नेहरा, बादली में पूर्व विधायक नरेश शर्मा और रमेश सिलानी, रेवाड़ी और बावल में राजपाल यादव व बावल में सम्पत राम डहीनवाल भी होंगे, कोसली में राज सिंह गागडवास, महेंद्रगढ़ में सुरेंद्र कौशिक, नांगल चौधरी में पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, नारनौल में जसबीर ढिल्लों, अटेली में छोटे लाल, गुरुग्राम में अशोक जैन, हलका सोहना में जिलाध्यक्ष रोहताश लोहटकी अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
उन्होंने बताया कि शंकर लाल ओढ को हलका पटौदी, हलकाध्यक्ष अटलबीर कटारिया बादशाहपुर, राज सिंह मोर पलवल और बल्लबगढ़, देवेंद्र तेवतिया हथीन, अजीत बोबी होडल, देवेंद्र चौहान पिरथला, देवेंद्र चौहान तिगांव, कुमार जगजीत कौर पन्नू एनआईटी फरीदाबाद, पोरस डागर बडख़ल, सतवीर नाहर फरीदाबाद ओल्ड, सुबान खान पुन्हाना, खलील अहमद फिरोजपुर झिरका, इब्राहिम पहलवान नंूह, फूल सिंह मंजूरा पूंडरी, अशोक जैन कैथल, जिलाध्यक्ष राजपाल माजरा कलायत, भूपेंद्र सिंह और ईश्वर मेहला गुहला, बलविंद्र कैरों फतेहाबाद, डॉ. सीताराम रतिया, जसवीर जस्सा टोहाना, करण सिंह चौटाला सिरसा, ऐलनाबाद और जुलाना, अर्जुन सिंह चौटाला रानियां, जसविंद्र उर्फ बिन्दू और विनोद दड़बी कालांवाली, विनोद अरोड़ा डबवाली, रवि शर्मा महमिया भिवानी, वेद मुंडे तोशाम, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा और चत्तर सिंह लोहारू, नरेंद्र शर्मा बवानीखेड़ा, अजीत लितानी दादरी, जिलाध्यक्ष विजय पंचगामा बाढडा, बलराज सभरवाल उकलाना, सुनील लाम्बा और ओमप्रकाश कड़वासरा नलवा, राजेश गोदारा और युद्धवीर आर्य आदमपुर, ओमप्रकाश गोयल हिसार, सतबीर सिसाय और रणबीर लोहान (सहप्रभारी) नारनौंद, सुनील लाम्बा हांसी, उमेद सिंह लोहान बरवाला, सतीश जैन जींद, पूर्व प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा और जोगेंद्र कालवां सफीदों, जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू उचाना, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा नरवाना, पूर्व विधायक बलवंत मायना और कृष्ण कौशिक किलोई, पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी रोहतक, सतीश राठी महम और डॉ. नफे सिंह लाहली को हलका कलानौर का जिला प्रभारी बनाया गया है।
टपरीवास प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की नियुक्तियां
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी के टपरीवास प्रकोष्ठ में भी जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की हैं। उन्होंने बताया कि श्रवण सिकंदपुर माजरा को सोनीपत, नरेंद्र कुमार वकील को हिसार, जगदीश राम को झज्जर, इंद्र सिंह सांसी को रोहतक, शिशपाल ओड को जींद, इकबाल बाजवा को अम्बाला, राम स्वरूप को महेंद्रगढ़, छन्नू राम बावरिया को गुरुग्राम, अजित लोहार बहल को भिवानी, सुखबीर नायक को दादरी, राजकुमार ओड को फतेहाबाद, मुबीन खान को मेवात, राजकुमार बल्लबगढ़ को फरीदाबाद, राजकुमार नम्बरदार को पलवल, प्रदीप मजोका को पानीपत, गुरनाम सिंह किरतपुर को पंचकुला, रमेश जोधा को कैथल, जीत राम डेहा को यमुनानगर, राजकुमार जोगी को रेवाड़ी, रमेश बाजीगर को करनाल, जंगीर राम को सिरसा और मलकीत सिंह को कुरुक्षेत्र का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
टपरीवास प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में अलग-अलग पदों पर इनेलो ने की नियुक्तियां की है। इसमें महेंद्र सिंह कलजी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह अछूत को प्रधान महासचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष ने गीता राम सिसोदिया, राजेंद्र, गुरुबच्चन सिंह, अजीत नाथ, हरि राम जपलोत को उपाध्यक्ष, महा सिंह, जसविंद्र, संपत सिंह, बलवान और मनोहर बीका को महासचिव, विपिन बाजीगर, सूबे सिंह, अवतार सिंह, रमेश कुमार, मुकेश कुमार को सचिव, रविंद्र जोगी को प्रचार सचिव, प्रदीप मजोका को कोषाध्यक्ष, फूल कुमार को संगठन सचिव और दिनेश कुमार, अमर सिंह, परमिंद्र सिंह, रमेश बिरपाली, जिले सिंह, सुरेश कुमार, लक्ष्मण सिंह और राज कुमार को इस संगठन में सदस्य मनोनीत किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें