टीएमसी विधायक ने कहा- वोट देने मत आना, नहीं तो नतीजा भुगतना

 

जन संदेश न्यूज नेटवर्क
कोलकाता: बीजेपी बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के विधायक नरेन चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बीजेपी के वोटरों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। नरेन चक्रवर्ती  वीडियो में कह रहे हैं कि भाजपा को वोट दिया तो चुनाव के बाद देख लेंगे। इसके साथ ही वह यह भी कह रह हैं कि यदि भाजपा को वोट नहीं दिया तो वे राज्य में रह सकेंगे और काम-धंधा कर सकेंगे, टीएमसी उनका समर्थन करेगी। 

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की है। मालवीय ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की भी आलोचना की और उन पर ऐसे विधायकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

ममता बैनर्जी ऐसे विधायकों को संरक्षण दे रहीं

मालवीय के अनुसार, आसनसोल के पांडवेश्वर से टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती भाजपा मतदाताओं और समर्थकों को खुली धमकी दे रहे हैं। वे कहते हैं कि भाजपा समर्थक बाहर न आएं और वोट न दें, नहीं तो परिणाम भुगतने होंगे। ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देती हैं।
12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव

लोस सीट आसनसोल और चार विस सीटों पर उपचुनाव 12 अप्रैल को होना है। आसनसोल सीट से सांसद रहे बाबुल सुप्रियो के पिछले साल अक्टूबर में भाजपा के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट खाली हुई। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा ने विधायक अग्निमित्रा पाल को उतारा है।

 

दरअसल वीडियो में नरेन चक्रवर्ती ने बीजेपी समर्थकों से वोट नहीं देने को कहा, नहीं तो चुनाव के बाद उनसे मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने वोट नहीं दिया तो वे राज्य में रह सकते हैं और नौकरी या व्यवसाय कर सकते हैं। ऐसे में टीएमसी उनका समर्थन करेगी। लाउदोहा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में टीएमसी विधायक ने जोर देकर कहा कि कट्टर बीजेपी वोटर बाहर ना निकलें। उन्होंने कहा कि जो कट्टर बीजेपी समर्थक हैं उन्हें डराएं-धमकाएं, उनसे कहें कि वे लोग वोट देने न जाएं, अगर वे लोग वोट देने जाते हैं तो उसके बाद वे लोग कहां रहेंगे खुद तय कर लें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo