पंजाब: पूर्व विधायक को मिलेगी सिर्फ एक पेंशन


जन संदेश न्यूज नेटवर्क
लुधियाना: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सरकार बनाते ही राज्य में कड़े फैसले लेते हुए ऐलान किया कि पूर्व विधायकों को सिर्फ एक बार के टर्म के आधार पर ही पेंशन दी जाएगी। वीडियो मैसेज में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पूर्व विधायक जितने बार जीतकर आते थे उतनी अलग-अलग पेंशन लेते थे, अब ऐसा नहीं होगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि  आपको जानकर आश्यर्च होगा कि जो नेता तीन बार, चार बार या पांच बार विधायक बने और फिर चुनाव हार गए या टिकट नहीं मिला, वो लाखों रुपये पेंशन ले रहे हैं। उन्होंने कहा कोई विधायक 3.50 लाख, कोई 4.50 लाख और कुछ विधायक 5.25 लाख रुपये महीने की पेंशन ले रहे हैं।  इससे पंजाब सरकार के खजाने पर हर महीने करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में  पेंशन ऑफिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि सिर्फ एक बार की विधायकी की ही पेंशन मिलेगी। 
गौरतलब है कि अगर कोई नेता पहली बार विधायक बनता है तो उसे हर महीने 75 हजार रुपये पेंशन मिलती है। इसके बाद जितनी बार वो विधायक बनता है, उसकी पेंशन में 66 प्रतिशत की बढोतरी होती जाती है। शिरोमणी अकाली दल के नेता और 11 बार विधायक और रहे प्रकाश सिंह बादल ने हाल ही में ऐलान किया कि वो पूर्व विधायक को मिलने वाली पेंशन नहीं लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo