पहली बार चीन को लेकर योगी का बड़ा दावा, ड्रैगन के उड़ जाएंगे होश

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

लखनऊ:  योगी सरकार की तरफ से अपने दूसरे कार्यकाल का पहले बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों का खास ख्याल रखा गया है। इसे उत्तर प्रदेश के आज तक के इतिहास का सबसे बड़ा बजट भी बताया जा रहा है। इस बार का बजट 6 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का रहा है। एक कार्यक्रम में योगी इस इस बजट के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना ने प्रदेश को एक एक्पोर्ट हब के रूप में स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने चीन को लेकर ऐसी बात कही जिसे सुनकर ड्रैगन तिलमिला तो जरूर जाएगा। 

आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता से नारी गरिमा की रक्षा हुई है। शिशुओं की मृत्यु पर रोकथाम लगी। प्रदेश सरकार ने ढेर सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई। सरकार के कामकाज पर जनता ने विश्वास जताया। 2022 का जनादेश कार्य करने का स्पष्ट संकेत। ईमानदार सरकार का साथ देती है जनता। ओडीओपी से यूपी एक्पोर्ट हब बना। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में यूपी बन रहा अग्रणी। अब हम नए निवेश की मंजिल पर हैं। चीन को छोडक़र निवेशक भारत का रुख कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अब दुनिया को चीन पर भरोसा नहीं है। आने वाले वक्त में चीन नहीं अब भारत  निवेश का सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन होगा। 

एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना से उबरने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है वहीं चीन में कोरोना की रफ्तार लगातार जारी है। जिसके कारण यूरोपीय देशों के साथ-साथ अमेरिका, जापान आदि की बहुराष्ट्रीय कंपनियां वहां से अपना बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी कर रही हैं। इसे भारत अपने लिए एक अवसर के रूप में देख रहा है। आने वाले दिनों में चीन से पसंदीदा मैन्युफैक्चरिंग हब का तमगा छिन सकता है। उत्तर प्रदेश में कई विदेशी कंपनियां निवेश कर रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo