योग शिक्षकों ने प्रदेशभर में शुरू किया धरना

 

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

करनाल: प्रदेशभर से आए योग शिक्षकों ने सीएम सिटी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जिला सचिवालय के सामने सोमवार को योग शिक्षकों ने डेरा डाल लिया। संघ के अनुसार, जब तक योग शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं की जाती धरना जारी रखा जाएगा। संघ की राज्य कार्यकरिणी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार योग शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं कर रही है जिस कारण हरियाणा के सभी योग वलियंटर्स व योग प्रशिक्षकों ने 13 जून से अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन व क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दी है। सरकार ने रूल बनाया था कि जिनके पास अनुभव प्रमाण पत्र है उनको प्राथमिक तौर पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पहले नियुक्तियां दी जाएंगी। 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी अभी तक आयुष योग सहायक व आयुष योग कोच की नियुक्तियां नहीं करवाई गई हैं। योग शिक्षक दीपक बडोला व रोहताश आर्य ने कहा कि योग शिक्षकों के बिना अंतराष्ट्रीय योग दिवस कैसे मनाया जा सकता है। योग वलियंटर्स व योग कोच हरियाणा सरकार योग आयोग चेयरमैन व सभी उच्च अधिकारियों के सामने अपनी आयुष विभाग में नियुक्तियों को लेकर बहुत बार निवेदन कर चुके हैं परंतु आयुष विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। योग शिक्षक संघ का कहना है कि योग आयोग व अधिकारियों की योग को लेकर गलत नीतियों के खिलाफ 21 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

धरने में पहले दिन यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, जींद, भिवानी, गुडग़ांव, हिसार व अन्य जिलों के प्रधानों व योग शिक्षकों ने भाग लिया। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, सर्वहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर तंवर तथा जनता सरकार मोर्चा के डॉक्टर बल्हारा ने समर्थन दिया।


मंडी को ताला लगा किया प्रदर्शन

चरखी दादरी: अनाज मंडियों में लगातार चैकिंग के विरोध में मंडी आढ़तियों ने मंडी गेट पर (सोमवार को) ताला लगा दिया और धरना प्रदर्शन किया। आढ़तियों ने मंडी की दुकानें बंद कर दी और अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम दिया। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है इंस्पेक्टरी राज को किसी भी सूरत में चलने नहीं देंगे। इस बार मंडियों में फसलों की आवक बहुम कम आई है। जिसके बाद से सरकार व मार्केट कमेटी द्वारा व्यापारियों से मार्केट फीस की मांग कर रही है और विभाग के आला अधिकारियों लगातार व्यापारियों से टैक्स भरने की कवायद कर रहे हैं। जिसके विरोध में मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया की अध्यक्षता में आढतियों ने अपनी दुकानें बंद की और मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया। मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया के अनुसार, सरकार बेवजह व्यापारियों को परेशान कर रही है। कभी चैकिंग तो कभी मार्केट फीस के नाम पर व्यापारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। सरकार द्वारा बेवजह चैकिंग के नाम से उन्हें परेशान किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo