जापान के अधिकारियों का कृषि विज्ञान केन्द्र पर भ्रमण

 जापान के अधिकारियों का कृषि विज्ञान केन्द्र पर भ्रमण

जायका के परियोजना सलाहकार उनो आॅकोयो का स्वागत करते हुये डाॅ. अनूप कुमार

जायका टीम का  कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वागत 

किन्नो उत्पादक रुची समूह के सदस्यों को किन्नो के पौधे प्रदान करते हुये जायका टीम के सदस्य


किन्नो प्रदर्शन प्लाॅट का निरीक्षण करती हुई जायका टीम

संगरिया ( राजस्थान) - कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया के तत्वाधान में जापान के अधिकारियों द्वारा केन्द्र का भ्रमण किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अनूप कुमार ने बताया कि जापान इन्टरनेशनल काॅओपरेटीव एजेन्सी द्वारा वित्तपोषित राजस्थान वाटर सैक्टर लाईवलीहुड इम्प्रूवमेन्ट प्रोजेक्ट के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र के फार्म पर तथा गांव ढोलनगर के कृषक जसविन्द्र सिंह के खेत पर एक एक हैक्टर खेत में बागवानी की नवीनतम तकनीकी जैसे मेड़ पर पौधारोपण, बूंद बूंद सिंचाई, प्लास्टिक मल्च, फर्टीगेशन का उपयोग करते हुये किन्नो बाग लगवाने गये है। यह तकनीकी पानी व पोषक तत्वों के दक्षतापूर्वक उपयोग को बढ़ावा देने के लिये किसानों को प्रदर्शित की जा रही है। 

राजस्थान वाटर सैक्टर लाईवली हुड इम्प्रूवमेन्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सिंचाई प्रणाली को सदृढ़ करने हेतु नहरों की लाइनिंग की जा रही है। ताकि नहरों से जल रिसाव को कम किया जा सके। इसके साथ ही कृषि उद्यानिकी में नवीनतम तकनीकी को बढ़ावा देने हेतु डिग्गी निर्माण, सौलर पम्प सैट, ड्रिप व स्प्रिन्कलर, वर्मी कम्पोस्ट इकाई एवं कटाई उपरान्त प्रबन्धन संयंत्रों की स्थापना हेतु किसानों को अनुदान दिया जा रहा है।

अतः इस परियोजना की प्रगति मूल्यांकन हेतु जापान इन्टरनेशनल काॅओपरेटीव एजेन्सी व राजस्थान वाटर सैक्टर लाईवलीहुड इम्प्रूवमेन्ट प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है। इसी के क्रम में जापान इन्टरनेशनल काॅओपरेटीव एजेन्सी के परियोजना सलाहकार उनो आॅकोयो जापान, वरिष्ठ प्रतिनिधि अनुराग सिंन्हा, परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा, दिल्ली, अमरजीत मेहरड़ा, मुख्य अभियन्ता, जयपुर, डाॅ. पी.के. सिंह, उपनिदेशक कृषि, जयपुर, दलीप जैन, अधीक्षण अभियन्ता, जयपुर, श्री एन.आर. भण्डारी, निसार अहमद, भूपेश अग्निहोत्री ने केन्द्र के प्रदर्शन प्लाॅट का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक महावीर कस्वां ने परियोजना के अन्तर्गत लगे हुये किन्नो बाग की तकनीकी जानकारी दी। कृषि विभाग के सहायक निदेशक बी.आर बाकोलिया, सहायक निदेशक उद्यान डाॅ. सुरेश मान इनके अलावा केन्द्र के विषय विशेषज्ञ व कर्मचारी गण डाॅ. चन्द्रशेखर शर्मा, उमेश कुमार, डाॅ. संतोष झाझड़िया, डाॅ मुकेश कुमार, डाॅ. कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार, रविन्द्र कुलड़िया, आनन्द प्रकाश, संदीप कुमार, नीरज कुमार व आशीष कुमार भी उपस्थित रहे। तदुपरान्त टीम ने गांव मालारामपुरा में आयोजित कृषक रुचि समूह ‘‘श्रीगणेश किन्नो उत्पादक समूह’’ (किन्नो) के प्रशिक्षण में भी सिरकत की।  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo