जन संदेश न्यूज नेटवर्क
कुरुक्षेत्र: प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी से नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ ने उपायुक्त कार्यालय कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन किया। यूनियन का आरोप है कि शहरी निकाय मंत्री और यूनियन की दो बार वार्ता में मानी गई मांगों को पूरा नहीं किया गया। यूनियन ने डीसी पर हाथों में झाड़ू झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ-साथ इन कर्मचारियों ने 27 जुलाई को गुरुग्राम कमिश्नरी के सभी उपायुक्त कार्यालयों और 28 को रोहतक कमिश्नरी, 29 जुलाई को करनाल कमिश्नरी के सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन किया।
इसके बाद भी सरकार ने मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए तो पालिकाए परिषदए निगम एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी एक से 10 अगस्त तक सभी विधायकों के आवासों एव कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय आक्रोश रैली कर अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसा बड़ा फैसला लेंगे। आज के झाड़ू झंडा आक्रोश प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान सुभाष घुसर ने की। मंच का संचालन कर्मी नेता बनारसीदास ने किया। प्रदर्शन में विशेष तौर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव शारदा देवी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष मा. दयानंद, थानेसर ब्लाक प्रधान आनंद सिंहए उपस्थित रहे।
पालिका कर्मियों का धरनाप्रदर्शन
अम्बाला शहर: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार पर वायदाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए डीसी अम्बाला के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता बीरपाल कांगड़ा ने की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव महावीर पाई, इंद्र सिंह बधाना, सतीश सेठी विशेष रूप से मौजूद रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य नेता राजेंद्र सिनदए सेवा राम बोहतए जय प्रकाश ने कहा कि अग्निशमन विभाग को स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने व समझौते को लागू करवाने की मांगें हैं।
31 जुलाई के चक्का जाम को लेकर भाकियू नेताओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
जगाधरी: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जुलाई को चक्का जाम को लेकर किसान यूनियन के नेता गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा, पंजेटो, हरतोल, छोल्ली, मांडखेड़ी आदि में किसानों को गत दिवस संबोधित करते हुए किसान नेता संदीप संखेड़ा ने सबसे पहले भाकियू के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर की भतीजी के निधन पर शोक जताया। दिवंगत आत्मा को सभी श्रद्धासुमन अर्पित किए। संखेड़ा ने बताया कि 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह कंबोज की जयंती टोल प्लाजा पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जुलाई को पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत दोनों में खोट है। सरकार किसानों की फसल और नसल को बर्बाद करना चाहती है। इस मौके पर सुभाष हरतोल, सुखदेव सलेमपुर, नायब सिंह, मामराज मुंडाखेड़ा, रणदीप सिंह, राहुल संधा आदि भी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें