जन संदेश न्यूज नेटवर्क
चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ दल ‘आप’ ने भाजपा पर राज्य में भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार को गिराने के प्रयास में उसके विधायकों को 20-25 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया। भाजपा की पंजाब इकाई ने आरोपों को निराधार और झूठ का पुलिंदा करार दिया और कहा कि ‘आप’ अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत राज्य के कुछ ‘आप’ विधायकों से संपर्क साधा गया है। आप के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि आप के सात से 10 विधायकों से पैसे और मंत्री पद की पेशकश के साथ संपर्क किया गया है। चीमा के अनुसार, हमारे विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। भाजपा के कुछ लोगों द्वारा उनसे टेलीफोन पर संपर्क किया जा रहा है, जिन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हमारे विधायकों को पार्टी से अलग करने के लिए भेजा था। उन्होंने हमारे विधायकों से संपर्क किया और बताया कि उनकी बैठक ‘वड्डे बाउजी’ और दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ कराई जाएगीए और उन्हें 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सरकार बनाने पर आप विधायकों को मंत्री पद की पेशकश की गई। उनसे कहा गया कि अगर आप तीन-चार विधायक लाते हैं तो आपको 50-70 करोड़ रुपये की पेशकश की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें