परमपूज्य शिक्षासंत स्वामी केशवानंद जी का नाम, चौधरी बहादुर सिंह जी भोभिया को याद किये बिना अधूरा है इसलिए स्वामी केशवानंद जी के साथ-साथ चौधरी बहादुर सिंह जी भोभिया को भी शत शत नमन - सुखराज सिंह सलवारा, सचिव ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया
संगरिया- शिक्षासंत स्वामी केशवानंद के 50वें निर्वाण दिवस पर स्वामी केशवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, ग्रामोत्थान विद्यापीठ ने विशेष सामाजिक कार्य एवं जागरूकता रैली कर श्रद्धांजलि दी। प्रातः स्वामी केशवानंद मंदिर पर हवन पूजा पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ सचिव सुखराज सिंह सलवारा एवं ग्रामोत्थान विद्यापीठ संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र ने मिलकर स्वामी जी को याद किया एवं पूजा अर्चना कर हवन किया। इस मौके पर स्वामी केशवानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मनीराम तरर्ड एवं बलराम स्वामी ने भी हवन में शामिल हो केशवानंद जी को श्रद्धांजलि दी। एसकेएम पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल एवं दिव्या ने स्वामी केशवानंद एवं बहादुर सिंह भोबिया जी के द्वारा शिक्षा में किए गए योगदान पर भाषण देकर अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
स्वामी जी को याद करते हुए एसकेएम स्कूल के कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों ने संगरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्य एवं रैली निकालकर लोगों को स्वामी जी के विचारों से अवगत कराया।
छात्रों ने कक्षा वार अपने जेब खर्च से बचत कर पैसे इकट्ठे किए एवं इन पैसों से फल, बिस्किट, स्टेशनरी एवं अन्य खाद्य पदार्थ जमा कर रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल, रतनपुरा, वृद्धा आश्रम आदि जगहों में जाकर इच्छुक लोगों को वितरित किए एवं स्वामी जी के शिक्षा में किए गए योगदान की चर्चा की। दसवीं कक्षा के छात्रों ने गौशाला जाकर पशुओं को हरा चारा खिलाया एवं ₹2510 का दान भी दिया। बच्चों के एक समूह ने अपने शिक्षक के दिशा निर्देशन में जंभेश्वर मंदिर, दीनगढ़ बालाजी मंदिर एवं सरस्वती मंदिर में जाकर साफ सफाई की। संगरिया शहर में स्थित स्वामी जी की सभी मूर्तियों पर बच्चों ने साफ सफाई कर माल्यार्पण किया।
पड़ोसी राज्य के गांव चौटाला में भी कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर सिर्फ एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं स्वामी जी के बारे में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रतनपुरा हॉस्पिटल एवं रेलवे क्रॉसिंग पर छोटे बच्चों ने यात्रियों को मीठा पानी पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाई। इन सभी छात्र समूहों को ग्रामोत्थान विद्यापीठ सचिव सुखराज सिंह सलवारा, स्वामी केशवानंद चैरिटेबल ट्रस्ट, कोषाध्यक्ष मनीराम तरड़ एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर एसकेएम स्कूल कैंपस से रवाना किया।
प्राचार्य शाह कृष्ण मुरारी ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्य बच्चों को, करके सीखने का अनुभव प्रदान करते हैं और यह अनुभव बच्चे जीवन पर्यंत याद रहते हैं। अंत में सभी शिक्षक गणों एवं विद्यार्थियों को उनके इस पुनीत कार्य के लिए प्राचार्य कृष्ण मुरारी ने उन्हें धन्यवाद दिया ।
स्वामी केशवानंद मंदिर पर हवन पूजा
संस्था सचिव श्री सुखराज सिंह जी सलवारा, एस.के.एम.पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए...


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें