समाज में कुरीतियां न पनपने दें युवा, समाज में निस्वार्थ सेवाभाव जरूरी

 भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए ‘ढुल खाप’ का महासम्मेलन


जन संदेश न्यूज नेटवर्क

असंध: गांव पाढा में ‘अखिल भारतीय सर्व ढुल खाप’ द्वारा ‘राष्ट्रीय ढुल महासम्मेलन’ का खाप के प्रधान चौधरी रणधीर सिंह ढुल की अध्यक्षता में विशाल आयोजन किया गया जिसमे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से लगभग 70 गांवों के विभिन्न जाति और विभिन्न धर्मों के भाईचारे के लोगों ने भाग लिया। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भाईचारे को बढ़ावा देना और समाज की पनपने वाली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास रहता है। हर नागरिक का परम कर्तव्य बनता है कि वो  भाईचारे की प्रगाढ़ता बनाए रखे, अपने अभिभावकों का मान-सम्मान बनाए रखे।  समाज के हर वर्ग के लोगों को सामाजिक और सांझे कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। युवाओं को समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और एकसमानता पर जोर देना चाहिए ताकि आने वाले समय में हमारे युवा/बच्चे देश का सुनहरा भविष्य बना सकें। ढुल खाप का ये प्रयास हर वर्ष सम्मेलन के रूप में किया जाता है।

समाज सुधार एवं सशक्तिकरण  के लिये आयोजित इस सम्मेलन में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किए।

सर्वसमाज के लोग शिक्षा पर बल दें और सरकारें शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण बंद करे। 

समाज में फैला हर प्रकार का नशा पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। 

भारतीय विवाह सम्बन्धी सामाजिक परम्पराओं को संरक्षण देने के लिए ‘हिंदु मैरिज एक्ट’ में संशोधन किया जाए ताकि ‘समान गौत्र’ व ‘समान गांव’ में विवाह की समस्या का समाधान हो सके। 

सरकार शामलात देह भूमि को पंचायत व सरकार को सौंपने का षड्यंत्र बंद करे और शामलात भूमि का इंतकाल किसानों के नाम करे।   

सामाजिक समारोहों मे डीजे बजाने पर सामाजिक प्रतिबंद लगे।  

सर्व समाज जातिवाद का सीमित दायरा  छोड़ कर परस्पर सामाजिक भाईचारा मजबूत करे और सामाजिक बुराइयों और अन्याय के विरुद्ध एकजुट हों।  

सरकार रोजगारपरक नीति अपनाये ताकि शिक्षित युवा शक्ति का पलायन रुक सके।

 इस अवसर पर खाप के राष्ट्रीय प्रधान रणधीर सिंह ढुल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक एकजुटता और कुरीतियों को दूर करने के लिये गांव स्तर पर जागरुक कमेटियों का गठन होना चाहिये ताकि परस्पर विवाद और कुरीतियों का निवारण हो सके।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राजपूत सभा के प्रधान श्री मास्टर रिछपाल सिंह राणा सालवन ने सम्बोधित करते हुये कहा देश की उन्नति के लिये सामाजिक सद्भाव और मजबूत भ्रातृत्व आवश्यक है।  श्री जगबीर सिंह ढुल ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया और कहा कि भारत मे कारोबार व्यापार में अनंत सम्भावनाएं हैं।

पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह ढुल ने कहा कि हमें राजनीति में मजबूत ढंग से भागीदारी करनी चाहिये। ओमप्रकाश ढुल प्रधान जाट धर्मार्थ सभा कुरुक्षेत्र ने कहा सामाजिक कार्यकर्ताओं को समाज की निस्वार्थ सेवा करनी चाहिये। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये नर सिंह ढुल रिटायर्ड एचसीएच ने देश की तरक्की मे खाप पंचायतों की भागीदारी पर चर्चा की । पूर्व एचसीएच मांगे राम राम ढुल ने शिक्षा और तकनीक अपनाने पर बल दिया।

सामाजिक शिक्षा समाज सेवी बहन श्वेता ढुल ने कम्पीटिशन शिक्षा के लिये लाइब्रेरी खुलवाने के लिये प्रेरित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्र सिंह पाई और सत्यवान इक्कस ने होनहार युवकों को सम्मानित कराया।

मंच का कुशल संचालन करते हुये धर्मवीर पाढा ने सभी आगंतुकों का तहेदिल से स्वागत किया। अंत में सतपाल साध कालीरामणा ने गांव पाढा में आये हुये सभी सभासदों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। 

पांडाल की गैलरी में सुर्यवंशी रघु कुल प्रतिहार वंश बडगुजर शाखा के मडाढ गौत्र के ढुल उपगौत्र की ऐतिहासिक वंशावली और संक्षिप्त इतिहास की प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा। इस अवसर पर जाट सभा प्रधान जोगेंद्र लाठर, पंजाब से आये सरपंच सरदार छज्जा सिंह ढुल, बलबीर सिंह ढुल दिल्ली, राजबीर ढुल दिल्ली, प्रशांत सिंह राणा इतिहासकार, रणबीर ढुल प्रधान जाट संस्था कैथल, नरेश सरपंच पाई, जगमिंद्र मुंढाल, अमित ढुल सिंगर, राजु पाई, दीपक सरपंच पाढा, दलबीर फौजी कालिरामणा, सतबीर फौजी कालीरामणा, और राय सिंह कालीरामणा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo