एस के एम पब्लिक स्कूल के स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी के लिए रवाना

 

एस के एम पब्लिक स्कूल, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया के स्काउट रोहट, पाली में 4 जनवरी से आयोजित होने वाली 28वीं राष्ट्रीय स्काउट- गाइड जंबूरी के लिए रवाना हुए।  इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य एस के मुरारी ने बताया कि विद्यालय के स्काउट रियाज, सूर्यांश, आदित्य, ध्रुव, सुखमनी, मुकुल कसवा, तन्मय सहारण, तनीश कुमार, करण आदि स्काउटर योगेश भोबिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय जंबूरी में सहभागिता करेंगे। उद्घाटन से पूर्व राजस्थान के पाली में पूर्व तैयारी शिविर का आयोजन  किया जा रहा है जिसमें विद्यालय के स्काउट का मार्च पास्ट, हैम रेडियो इत्यादि में चयन किया गया है।

एसकेएम गाइड दिव्या एवं ग्रामोत्थान विद्यापीठ कन्या विद्यालय की 4 गाइड्स चार अन्य गाइड्स के साथ गाइडर मीनाक्षी भादू एवं गाइड जिला दल नेत्री डॉक्टर रेनू झींजा के मार्गदर्शन में जंबूरी के लिए साथ में रवाना हुए।

स्काउट- गाइड बस को प्राचार्य एसके मुरारी, कन्या विद्यालय प्राचार्य स्नेह लता गाबा एवं एस के कॉलेज प्राचार्य आदित्य सिंह तूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुखराज सिंह सलवारा सचिव ग्रामोत्थान विद्यापीठ एवं प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने सभी सहभागीओं  को  शुभकामनाएं दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo