अर्जुन सिंह चौटाला ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में ‘Youth INLD’ के नाम से मोबाइल एप लांच किया।
जो युवा जुड़ेंगे वो इस ऐप के माध्यम से अपनी बात सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रख सकेंगे।
युवा कार्यकारिणी के चुनाव भी इसी ऐप के द्वारा करवाए जाएंगे।
चंडीगढ - इनेलो के युवा नेता अर्जुन सिंह चौटाला ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में ‘यूथ आइएनएलडी’ के नाम से मोबाइल एप लांच किया और कहा कि जो युवा जुड़ेंगे वो इस ऐप के माध्यम से अपनी बात सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रख सकेंगे। वहीं पार्टी की जितनी भी गतिविधियां हैं वो सब इस ऐप के जरिए पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा पार्टी के सभी प्रोग्रामों और बैठकों की जानकारी सभी सदस्यों को मिल सकेगी। इस ऐप के द्वारा ही युवा 25 रूपए फीस देकर अपनी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सदस्यता ग्रहण करने के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड जरूरी है। युवा कार्यकारिणी के चुनाव भी इसी ऐप के द्वारा करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐप अभी एंडरायड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आई फोन के ऐप के लिए जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें