भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष इनेलो में शामिल
"इससे पहले पदयात्रा के दौरान गांव खेरली नूहं में इलाके के अनेक सरपंच व पूर्व सरपंच एवं मौजूद लोगों ने इनेलो का दामन थामा था"
मेवात/चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला की ‘परिवर्तन पदयात्रा’ को मेवात में ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है।
हर रोज यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शिरकत कर रही है तो आए दिन अनेक लोग दूसरे दलों को छोडक़र इनेलो में आ रहे हैं। यात्रा के पांचवें दिन मेवात जिला के गांव घासेड़ा में सलीम जी भाजपा को अलविदा कहते हुए इनेलो में शामिल हुए। सलीम जी भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष थे और वे गांव घासेड़ा के सरपंच भी रह चुके हैं। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि जल्द ही सलीम जी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
इससे पहले पदयात्रा के दौरान गांव खेरली नूहं में इलाके के अनेक सरपंच व पूर्व सरपंच एवं मौजूद लोगों ने भी इनेलो का दामन थामा था। इनलो नेता ने कहा कि भाजपा जात-पात का जहर घोलती है और नफरत एवं भेदभाव की राजनीति करती है। 2005 से 2014 तक प्रदेश में कांग्रेस का कुशासन रहा और अब पिछले सवा आठ वर्षों में भाजपा की सरकार है। इस पूरे समय के दौरान मेवात की तरक्की के लिए न कांग्रेस ने कुछ किया और न ही भाजपा ने। उन्होंने कहा कि जनता 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रही है। जनता इस सरकार से पूरा हिसाब लेगी और फिर इनेलो की सरकार बनने पर मेवात का विकास गुरुग्राम की तर्ज पर किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें