चडीगढ़- मुख्यमंत्री बनने के नारे लगवाने वालों को जनता ने नकारा दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों में परिवर्तन पदयात्रा को मिल रहे स्वागत से गदगद युवा नेता अर्जुन चोटाला ने जननायक जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि
इनको बचपन से सीएम-सीएम खेलने का शौक था इसलिए सीएम आया के नारों से ये खुश हो रहे हैं, पर हरियाणा की जनता ऐसे नारे लगवाने वाले लोगों को नकार चुकी है और इनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बैठकर जजपा का सीएम बनाने की बात करने वालों के दिन लद गए हैं। 2024 में जजपा 10 से जीरो पर आ जाएगी, क्योंकि इस राजनीतिक दल का चौ. देवीलाल की देवीलाल की विचारधारा से जजपा को कोई मतलब नहीं है और ज्यादा माल देने वालों के साथ ठगबंधन कर माल लूट रहे हैं।
अर्जुन चौटाला ने यह भी कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन का सफाया करने के लिए इनेलो गठबंधन के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें