पोस्टर मेकिंग में कोमल प्रथम


रेवाड़ी: किशन लाल पब्लिक कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयीं। इसमें विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति, योग के फायदे, मोबाइल के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान, एचआईवी एड्स एवं प्रदूषण विषय पर पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में कोमल प्रथमए निखिल माथुर द्वितीय व अंशु शर्मा तृतीय रहे। अवनी व तान्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डाण् कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायकमंडल में डा. बिंदु अरोड़ा, डा. अभय सिंह एवं डा. गायत्री शामिल थे। आयोजकों में रेड रिबन क्लब के संयोजक सहायक प्रोफेसर पुष्पा यादव एवं कमेटी मेंबर डा. संगीता एवं सहायक प्रोफेसर मोनिका कुमारी शामिल थीं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo