आज भाजपा के शासन में प्रदेश बड़े ही नाजुक व बुरे दौर से गुजर रहा है: चौधरी ओम प्रकाश चौटाला

 ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ का रविवार को 61वां दिन

2024 में शत-प्रतिशत इनेलो की सरकार बनने जा रही है...
कहा- सरकार दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है...
जनविरोधी भाजपा के कुशासन का अंत नजदीक आ गया है...

जिस तरह से पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने 1989 में विपक्षी दलों को एकजुट किया था और अब उसी तरह से भाजपा से देश की जनता को मुक्ति दिलवाने को लेकर विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं....

गोहाना -: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलवाने को लेकर देशभर के विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे। जिस तरह से पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने 1989 में विपक्षी दलों को एकजुट किया था और अब उसी तरह से भाजपा से देश की जनता को मुक्ति दिलवाने को लेकर विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। 2024 में शत-प्रतिशत इनेलो की सरकार बनने जा रही है। ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को जीटी रोड स्थित रोड धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।     

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि आज भाजपा के शासन में प्रदेश बड़े ही नाजुक व बुरे दौर से गुजर रहा है। सरकार दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। इस जनविरोधी भाजपा के कुशासन का अंत नजदीक आ गया है। यह सरकार सिर्फ नारों व जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। सरकार की कथनी व करनी में दिन-रात का अंतर है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने बुजुर्गों की पैंशन 5100 रूपए करने का वायदा किया था, पर सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। मात्र 250 रूपए पैंशन बढ़ाकर सरकार ने बुजुर्गों का अपमान किया है। इसकेे लिए प्रदेश के बुजुर्ग सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे और आगामी विस चुनाव में वोट की चोट से सरकार से अपना हिसाब चुकता करेंगे।  उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 में जननायक ने बतौर मुख्यमंत्री बुजुर्गों के लिए 100 रुपए प्रतिमाह बुढ़ापा पैंशन शुरू की थी और चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए इनेलो के सत्तासीन होने पर बुजुर्गों को प्रतिमाह 7500 रुपए पैंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तानाशाह और बेरहम सरकार से छुटकारा पाने का वक्त आ गया।

उन्होंने कहा कि इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है जोकि प्रदेश के हर हलके व विभिन्न गांवों में पहुंच रही है। यात्रा के माध्यम से अभय सिंह चौटाला सीधे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर उन समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जो हमारे पुराने कार्यकर्ता किसी वजह से दूसरी जगह चले गये थे, उनको भी अब दोबारा से पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo