मुलायम यादव की बहु अपर्णा यादव BJP में शामिल हुईं, क्या अपर्णा यादव यादव के बहाने डेमेज कंट्रोल कर रही है बीजेपी!!

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गईं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने अखिलेश यादव के घर में सेंधमारी कर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें, सियासी गलियारों में लंबे समय से चर्चा थी कि अपर्णा समाजवादी पार्टी से नाराज चल रही थीं। वजह लखनऊ कैंट सीट से टिकट न मिलना बताया जा रहा था।  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo