Big Breaking News- खेल
बोली – 2022 होगा आखिरी सीजन, शरीर हुआ कमजोर
भारत की टेनिस स्टार कहलाए जाने वाली सानिया मिर्जा ने अपनी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सानिया का कहना है कि वह 2022 सत्र के बाद रिटायरमेंट लेने की योजना बना रही है। उस समय किया जब उन्हें और उनकी यूक्रेन युगल नादिया किचेनोक को बुधवार के दिन ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस महिला युगल वर्ग के शुरूआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। स्लोवेनिया की काजा जुवान और तमारा जिदानसेक ने मिर्ज़ा और उनकी पार्टनर किचेनोक को 6-4 ,7-6 से हराया।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सानिया मिर्जा ने बुधवार को देश शुरुआती मुकाबले में मिली हार के बाद कहा ” यह सही बात है कि मैं आगे खेलना जारी नहीं रख सकती। क्योंकि यह अब इतना आसान नहीं है। मुझे लगता है कि ठीक वापसी करने में ज्यादा समय लग रहा है। मैं 3 साल के बेटे को जोखिम में डालकर इतनी दूर यात्रा करके आई हूं। अब मुझे यह भी लग रहा है कि मेरा शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। वास्तव में आज मेरा घुटना भी दर्द कर रहा था लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इस वजह से हम हार गए। इसे ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि अब उम्र भी बढ़ती जा रही है ।”
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें