हम सौदेबाजों के लिए नहीं, देश के लिए प्रतिबद्ध: योगीनाथ
जन संदेश न्यूज नेटवर्क
लखनऊ: किसान नेता राकेश टिकैत के भाजपा के खिलाफ प्रचार को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने तो पंचायत चुनाव के दौरान भी कैंपेन किया था लेकिन अपने घर की सीट भी नहीं बचा पाए थे। यही नही टिकैत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हम ऐसे किसी व्यक्ति के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं जो हर जगह सौदेबाजी कर रहा हो। हमारे कुछ सिद्धांत हैं, हम कभी राष्ट्रवाद के इतर नहीं जा सकते। यह पहला मौका था जब आदित्यनाथ ने राकेश टिकैत का नाम लेकर हमला बोला है।
योगी ने कहा कि हमने किसानों के लिए काफी काम किए हैं। गन्ने का भुगतान समय पर हुआ है और बंद पड़ी चीनी मिलों को भी खोलने का काम किया गया है। सपा, रालोद, सुहेल देव भाजपा के बीच गठबंधन के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2019 में भी लोग पूछते थे कि महागठबंधन आ गया। मैंने कहा था कि रिजल्ट आने दो और आए तो वे चित्त हो गए। बबुआ से आगे तो बुआ ही निकल गईं। हाथी ने साइकल को कुचल दिया। उन्होंने कहा कि 2019 में सपा, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी सब थे लेकिन क्या हुआ। तब के मुकाबले तो वे लोग कम हुए हैं।नोएडा जाने के सवाल पर भी सीएम योगी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बेबाकी से जवाब दिया था। सीएम ने कहा कि मैं मानता मैं मानता हूं कि कोई भी शाश्वत नहीं है, जो यहां जन्मा है, उसे मरना भी है। इसी तरह कुर्सी भी स्थायी नहीं है। हम अंधविश्वास के नाम पर शासन नहीं करना चाहते हैं बल्कि सत्य दिखाकर और काम करके रहना चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा- लोग कहते थे कि जो नोएडा जाता है, उसका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाता है। मेरा तो पूरा हो गया है। मैं लोगों के भ्रम दूर करने आया हूं। जातिवाद, परिवारवाद के नाम पर अपने लिए काम करने वाले लोग किसी के भी हितैषी नहीं होंगे। वे अपने हितों को साधने के लिए पेशेवर गैंग को प्रश्रय देते हैं।
कांग्रेस ने आजादी के बाद तुष्टीकरण नहीं अपनाया होता तो देश में कुछ भी गलत न होता
योगी ने कहा कि पहली बार जब मैं बिजनौर जा रहा था तो कुछ अधिकारियों ने कहा कि जो सीएम यहां आता है, वह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। मैं वहां गया और कार्यकाल पूरा हुआ है। सांप्रदायिक मुद्दों को उठाने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस ने यदि आजादी के बाद तुष्टीकरण नहीं अपनाया होता तो कुछ भी गलत न होता। जब देश एक है तो फिर एक ही व्यवस्था से देश संचालित होना चाहिए। एक तरफ सोमनाथ मंदिर का विरोध करते थे तो दूसरी तरफ कश्मीर में 370 लगा दिया था। यह चुनाव 80 बनाम तो है ही। एक तरफ भाजपा तीन चौथाई सीटों से सत्ता में आ रही होगी। दूसरी तरफ सपा, बसपा और कांग्रेस 20 फीसदी की लड़ाई कर रहे होंगे। आखिर 20 फीसदी लोग कौन हैं। इस पर योगी ने कहा कि ये लोग वो हैं जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया।
ब्राह्मणों की नाराजगी के सवाल पर भी खुलकर सीएम योगी
यूपी में भाजपा से ब्राह्मणों की नाराजगी के सवाल पर भी योगी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाए श्ब्राह्मण समाज का प्रबुद्ध वर्ग है। समाज का मार्गदर्शक है। क्या राम मंदिर निर्माणए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बननेए गरीब कन्याओं के विवाह से ब्राह्मण नाराज होगाघ्श् अजय मिश्रा टेनी को ब्राह्मण होने के चलते ही न हटाने को लेकर योगी ने कहा कि हमने लखीमपुर में कार्रवाई की है। लेकिन जो व्यक्ति मौके पर मौजूद ही नहीं हैए उसे कैसे अपराधी बना देंगे। इस केस की निगरानी तो माननीय उच्चतम न्यायालय देख रहा है तो फिर कैसे निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले किसी को सूली पर टांग दे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें