वैश्य शिक्षण संस्थान में प्रशासक की नियुक्ति के विरोध में धरना
रोहतक: वैश्य शिक्षण संस्थान पर प्रशासक की नियुक्ति के विरोध में महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सांकेतिक धरना दिया। साथ ही संस्थान के जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का भी निर्णय लिया गया। महाराजा अग्रसेन चौक पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए एलपीएस बोसार्ड के चेयरमैन जैन ने कहा कि संस्थान पर प्रशासक की नियुक्ति की नौबत समाज में आपसी फूट के कारण आई है। समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि संस्थान से प्रशासक को हटाने व जल्द चुनाव करवाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिलेगा। संस्था के पूर्व प्रधान नवीन जैन ने कहा कि सरकार ने बाहरी व्यक्ति को संस्थान का प्रशासक नियुक्ति किया है जिसे समाज के लोग किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। राजेंद्र बंसल ने कहा वैश्य संस्था अग्रवाल समाज का ताज है और इस धरोहर को संभालने की जरूरत है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें