सबसे गरीब परिवारों की आय पहली बार गिरी

सबसे गरीब परिवारों की आय पहली बार गिरी 

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

दिल्ली: एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि उदारीकरण के बाद पहली बार भारत के सबसे गरीब परिवारों की आय 53 फीसदी तक गिरी है। वर्ष 2015 से 2021 तक की इसी अवधि में सबसे अमीर परिवारों की आय 39 प्रतिशत बढ़ी है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक इन सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवारों की आय 1990 के दशक में हुए भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद से लगातार बढ़ ही रही थी लेकिन महामारी के पहले साल यानी वर्ष 2020-21 में इनकी आय पहली बार गिरी बल्कि  वर्ष 2015-16 में इनकी जितनी आय थी उसके मुकाबले महामारी के दौरान आय में 53 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है यानी आय पांच साल में आधी हो गई। सर्वेक्षण मुंबई स्थित पीपल्स रिसर्च ऑन इंडियाज कंज्यूमर इकॉनमी संस्था ने अप्रैल से अक्टूबर 2021 के बीच कराया। गरीबों-अमीरों के बीच खाई इसे 100 जिलों के 120 नगरों और 800 गांवों में कराया गया।

सर्वेक्षण दो चरणों में कराया गया। पहले चरण में 2,00,000 परिवारों को शामिल किया गया और दूसरे चरण में 42,000 परिवारों को। सर्वेक्षण में सिर्फ गरीब परिवारों की आय घटना ही सामने नहीं आया बल्कि गरीबों और अमीरों के बीच की खाई का और बढऩा भी दिखाई दिया। इसके मुताबिक इसी पांच साल की अवधि में सबसे अमीर 20 प्रतिशत परिवारों की आय 39 प्रतिशत बढ़ गई। सर्वेक्षण ने दिखाया है कि महामारी का सबसे बुरा असर शहरी गरीब परिवारों पर हुआ। 2015-16 में इन सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवारों की औसत सालाना आय 1,37,000 रुपए थी लेकिन 2020-21 में यह गिर कर 65,000 रुपए हो गई।

इसके पहले 2005 से 2016 के बीच इन परिवारों की आय 183 प्रतिशत बढ़ी थीण् गरीब हुए अत्यंत गरीब इस अवधि में इनकी आय हर साल 9ण्9 प्रतिशत बढ़ी थीण् इसके ठीक उलटए सबसे अमीर 20 प्रतिशत परिवारों की 2015.16 में सालाना औसत आय 5ए26ए000 रुपए थी जो 2020.21 में बढ़ कर 7ए31ए000 रुपए हो गईण् हाल ही में अंतरराष्ट्रीय संस्था ऑक्सफैम ने भी अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया था कि भारत में महामारी के दौरान 84 प्रतिशत परिवारों को अपनी आय में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा हैण् ऑक्सफैम इंडिया के अनुसार इस अवधि में देश में 4ण्6 करोड़ से भी ज्यादा लोगों के अत्यंत गरीबी में जाने का अनुमान हैण् रिपोर्ट के अनुसार वहीं दूसरी तरफ भारत में इसी अवधि में अमीरों की आय काफी बढ़ी और अरबपतियों की संपत्ति 23ण्14 लाख करोड़ रुपयों से बढक़र 53ण्16 लाख करोड़ रुपए हो गईण्ण्

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo