बिल्कुल भी आसान नहीं होता मां बनना: दीया

 बिल्कुल भी आसान नहीं होता मां बनना: दीया

मनोरंजन- एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री दीया मिर्जा ने खुलासा किया कि उनका

मां बनना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दीया ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह मरते-मरते बची थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दीया ने कहा कि प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने के दौरान उन्हें अपेंडेक्टोमी के लिए जाना पड़ा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के लिए साल 2021 खास के साथ-साथ काफी इमोशन से भरा रहा। पिछले साल दीया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की थीं। इसी बीच वह गर्भवती हुई और उन्होनें बेटे को जन्म दिया जिसका नाम दीया ने अव्यान रखा। इस बीच एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने साथ हुई बेहद ही दर्दनाक घटना के बारे में शेयर किया है।

भले ही बॉलिवुड एक्ट्रेस की लाइफ काफी व्यस्त रहती है लेकिन उनकी जिंदगी भी काफी मुश्किलों से भरी होती है, यह दीया के इस खुलासे के बाद पता चला। एक  इंटरव्यू के दौरान दीया मिर्जा ने खुलासा किया कि उनका मां बनना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दीया ने बताया कि  प्रेग्नेंसी के दौरान वह मरते-मरते बची थीं। इसमें उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस बीच दीया को एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो गया जिसके कारण उन्हें रोजाना अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते थे। मौत से लड़ रही दीया की जब डिलीवरी हो रही थी तो उनके प्लेसेंटा से ब्लीडिंग शुरू हो गया था। यह उनके लिए परेशानी खड़ा कर रहा था, इस बीच उन्होंने बच्चे को जन्म दिया और मां को भी डॉक्टर ने बचाया।

प्री-मैच्योर बेबी को दिया जन्म

जानकारी के मुताबिक दीया मिर्जा की शादी 15 फरवरी, 2021 को हुई थी। शादी के बाद दीया ने अपना हनीमून  मालदीव्स में मनाया था। शादी के 3 महीने बाद ही दीया ने  एक प्री-मैच्योर बेटे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी फैन्स को दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo