"जब खुली किताब’ का फस्र्टलुक हुआ रिलीज, डिंपल और पंकज कपूर 50 साल की उम्र में लेंगे तलाक"
जनसंदेश न्यूज नेटवर्क :—
पुराने जमाने के स्टार डिंपल कपाडिय़ा और पंकज कपूर एक आकर्षक प्रेम कहानी ‘जब खुली किताब’ के लिए एक साथ होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और शू स्ट्रैप फिल्म्स की फिल्म सौरभ शुक्ला के नाटक का एक हिंदी रीमेक है और इसे खुद सौरभ शुक्ला ही बनाएंगे। सौरभ शुक्ला ने फिल्म की कास्ट को भी फाइनल कर लिया है। कलाकारों में अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी और नौहीद सिरुसी शामिल होंगे।
बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता पंकज कपूर और डिम्पल कपाडिया आने वाली फिल्म ‘जब खुली किताब’ में मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है और इसका निर्देशन अभिनेता फिल्मकार सौरभ शुक्ला कर रहे हैं। यह फिल्म शुक्ला के इसी नाम से लिखे नाटक पर आधारित है। फिल्मकार के मुताबिक ‘जब खुली किताब’ एक बुजुर्ग जोड़े की कहानी है जो शादी के 50 साल बाद तलाक चाहता है। उन्होंने बताया कि ‘यह फिल्म निष्क्रिय रिश्तों और उसके परिवार पर पडऩे वाले असर को रेखांकित करता है जिसमें भावनाओं के साथ-साथ हास्य का पुट है।’ इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने अपनी ओर से कहा, जब खुली किताब के मूल में एक प्यारा, रोमांचक विचार है, जो इसे अन्य रोमांसों से पूरी तरह से अलग करता है। यह फिल्म सामान्य उतार-चढ़ाव को बाधित करती है और दर्शाती है कि कैसे किसी भी उम्र में प्यार एक गन्दा और ज्वलनशील मामला बन सकता है। उल्लेखनीय पंकज कपूर और डिंपल कपाडिय़ा के नेतृत्व में हमारे अद्भुत कलाकारों की टुकड़ी द्वारा पूरक, समान माप में स्क्रिप्ट तेज, चौकस और प्रफुल्लित करने वाली है।
शकुन बत्रा की फिल्म ‘गहराइयां’ 25 जनवरी 2022 को ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर होगी रिलीज
फिल्मकार शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म ‘गहराइयां’ 25 जनवरी 2022 को ओटीटी मंच ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म आधुनिक जटिल संबंधों को बयां करती है। इसमें नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी महत्पवूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्मकार करण जौहर की निर्माण कम्पनी ‘धर्मा प्रोडक्शंस‘, बत्रा की ‘जोस्का फिल्म्स’ और ‘वायकॉम18 स्टूडियोज’ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, इसकी कहानी रिश्तों के अनेक पहलुओं को बयां करती है जिसमें आधुनिक जटिल संबंधों, व्यभिचार, बिता कल भूल जिंदगी में आगे बढऩे, अपनी जिदंगी की बागडोर खुद संभालने जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें