कांग्रेस की 20-30 से ज्यादा सीटें आने वाली नहीं: अमरेंदर सिंह

कांग्रेस की 20-30 से ज्यादा सीटें आने वाली नहीं: अमरेंदर सिंह

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी। उन्होंने सीएम चन्नी और सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि चरणजीत चन्नी क्या है? क्या वह जादूगर है कि 3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकता है? चुनाव से पहले उसे हीरो बनाने की कोशिश में सारा श्रेय उसे दिया गया, मुझे लगता है कि दोनों (चन्नी और नवजोत एस सिद्धू) बेकार हैं।

एएनआई के अनुसार- सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य से कांग्रेस का सचन्नी ाया हो जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस छोड़ पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करने वाले अमरिंदर सिंह ने कहा- मैं पटियाला जीतने को लेकर निश्चित हूं। मुझे लगता है कि हम चुनाव जीतेंगे । वे (कांग्रेसी) एक अलग दुनिया में रहते हैं और पंजाब में उनका सफाया हो जाएगा। 

राज्य में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथ बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। 

कैप्टन ने कहा कि हमें पटियाला और आसपास की सीटों पर हमें बहुत अच्छी जीत देखने को मिलेगी। बीजेपी-पीएलसी और ढिंढसा पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो हमें और क्या चाहिए।

2017 के चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। अब कैप्टन ने अपनी अलग पार्टी बनाई है और वे भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo