‘आप’ पार्षद को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

 ‘आप’ पार्षद को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली: सीबीआई ने पूर्वी दिल्ली की ‘आप’ निगम पार्षद को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके आलावा सीबीआई ने इस मामले में एक रेहड़ी वाले को भी गिरफ्तार किया है जिसके माध्यम से निगम पार्षद रिश्वत लेती थीं। आरोपी महिला गीता रावत, जो प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपडग़ंज में विनोद नगर से पार्षद है।

बताया जा रहा है कि गीता रावत के पास रिश्वत की कमाई एक मूंगफली वाले के माध्यम से जाती थी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसर, मूंगफली वाले सनाउल्लाह के पिता को इस बात का पता चला कि उनके बेटे को किसी ने पकड़ रखा है तो वह दौडक़र अपने बेटे के ठेले पर गए। जब पिता ने उनसे पूछा कि आपने मेरे बेटे को क्यों पकड़ा है तो उन्होंने कहा हम सीबीआई वाले हैं और अभी सब पता चल जाएगा। रिपोट्र्स के मुताबिक पता चला कि निपा रावत, इस मूंगफली वाले के जरिए ही रिश्वत के कमाई लिया करती थी। सीबीआई ने खास योजना बनाते हुए नोटों पर कलर लगा कर मूंगफली वाले को रुपये दिए। यह राशि जब मूंगफली वाला सनाउल्लाह गीता रावत को देने गया तो सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ लिया। 

तलाशी के दौरान वही रंग लगे नोट बरामद किए गए। इसके बाद जांच एजेंसी ने मूंगफली विक्रेता सनाउल्लाह और निगम पार्षद गीता रावत को अपने साथ ऑफिस ले गई।  


जन संदेश न्यूज नेटवर्क

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo