आज के रिश्तों की सच्चाई बयां करती है दीपिका पादुकोण की ‘गहराइयां’
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं हैं जिसमें प्यार के रिश्तों में झूठ, कपट और विश्वासघात जैसी पनपती चीजों को दिखाया गया है। दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा की फिल्म ‘गहराइयां’ भी इसी कॉन्सेप्ट पर बनायी गयी फिल्म हैं। जैसा की आज के समय में लोग अपनी-अपनी जरूरतों के लिए रिश्ते बनाते हैं और साथ रहते हैं लेकिन दिल-दिमाग से वह सालों से दूरी बनाकर रखते हैं। कपल के बीच ऐसी परिस्थियां अकसर देखने को मिलती हैं। जहां कपल सामाजिक रिश्तों में बंधे होते हैं लेकिन दिल में एक-दूसरे के लिए कोई प्यार नहीं होता। गहराइयां भी आज के रिश्तों की सच्चाई बयां करती है। यह कहानी मुख्य रूप से चार लोगों के इर्दगिर्द घूम रही हैं। जिसमें आप प्यारए विश्वासए विश्वासघातए लस्ट सब भी देखेंगे।
गहराइयां एक आधुनिक समय की प्रेम कहानी है जहां प्यार में गिरना और उसे फिर से कहीं और खोजना स्वाभाविक है। यहां एक रिश्ते में सात जन्मों तक साथ निभाने वाला कोई प्रोमिस नहीं होता है। अलीशा (दीपिका) और करण (धैर्या) छह साल से साथ हैं और वे उसकी चचेरी बहन टिया (अनन्या) और उसके मंगेतर जऩ के साथ मिलने की योजना बना रहे हैं। चारों मिलते हैं दोनों कपल हॉलीडे पर जाने की प्लानिंग करते हैं। इसी बीच अलीशा और जैन के बीच फ्लर्टिंग (इश्कबाजी) स्टार हो जाती है। कुछ रोमांटिक शब्द और मीठी झलक के बाद में अलीशा और ज़ैन तुरंत एक-दूसरे की ओर खिंचे चले आते हैं। अपनी ही दुनिया में मस्त टिया अपनी पीठ पीछे क्या हो रहा है, इस बात से बेखबर है और ऐसा ही करण के साथ भी है जो अपनी किताब प्रकाशित करने के लिए संघर्ष कर रहा है और अलीशा के साथ एक घर भी चला रहा है। इन सबके बीच झूठ का पर्दाफाश हो जाता है चार लोगों के बीच एक बड़ा तनाव हो जाता है। विश्वासघात को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाये जाते हैं लेकिन क्लाइमेंक्स में एक बहुत ही शानदार खुलासा होता हैं। इस बारे में जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें