मुंबई के अस्पताल में बप्पी लहरी ने ली अंतिम सांस
69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है। बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब बप्पी लहरी को लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था। इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था?
अचानक बिगड़ी थी तबीयत
अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी के अनुसार, लहरी जी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी। मंगलवार को अचानक उनकी हालत खराब हुई और उनके परिवार ने डॉक्टर को घर आने के लिए कहा। उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनका निधन ओएसए की वजह से हुआ है। बीते साल अप्रैल के महीने में बप्पी लहरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी।
बप्पी लहरी ने 70-80 के दशक में ऐसे-ऐसे गाने बनाए जिन पर लोग आज भी झूमने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने चलते-चलते, शराबी, डिस्को डांसर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने बनाए थे। आखिरी दफा उन्होंने टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 के लिए भंकस गाना कम्पोज किया था।
याद आ रहा है... बप्पी दा के निधन पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर
बप्पी दा अब नहीं रहे... इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स और कंपोजर्स की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जाता है। बप्पी लहरी के निधन से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बहुत दुखी हैं। तेंदुलकर ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है और साथ ही उनके एक यादगार गाने की लाइन भी शेयर की है। बप्पी दा ने 69 साल की उम्र में मुंबई के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं है।
तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा- मैंने बप्पी दा के म्यूजिक का खूब लुत्फ उठाया है, खासकर याद आ रहा है... ड्रेसिंग रूम में कई बार इस गाने को सुना है। उनके टैलेंट की रेंज बहुत शानदार थी। आप हमेशा हमें याद रहोगे बप्पी दा।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें