हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं:राज्यपाल केरल

 हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं:राज्यपाल केरल

जन संदेश न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि कुरान में हिजाब का सात बार जिक्र है लेकिन महिलाओं के ड्रेस कोड के संबंध में नहीं। यह ‘पर्दा’ के संबंध में है जिसका अर्थ यह है कि जब आप बोलते हैं तो आपके बीच में ‘पर्दा’ होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह बेतुका है कि हिजाब पहनने की तुलना पगड़ी पहनने से की जा रही है। उन्होंने पगड़ी को सिख धर्म का एक अनिवार्य हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा कि हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है। कुरान में हिजाब का सात बार उल्लेख किया गया है लेकिन यह महिलाओं के ड्रेस कोड के संबंध में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तर्क दिया जा रहा है कि पगड़ी पहनने की सिखों को अनुमति है लेकिन मुस्लिम लड़कियों को कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं है। यह बेतुका है। पगड़ी सिख धर्म का एक अनिवार्य हिस्सा है। वहीं, हिजाब को कुरान में एक अनिवार्य भाग के रूप में वर्णित नहीं किया गया है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि पूरा विवाद मुस्लिम महिला की प्रगति को पटरी से उतारने की साजिश है। मैं आपको केवल एक उदाहरण बताऊंगा। एक युवा लडक़ी, जो खुद पैगंबर के घर में पली-बढ़ी थी, वह पैगंबर की पत्नी की भतीजी थी। वह लौकिक रूप से सुंदर थी। उसने कहा कि मैं चाहती हूं कि लोग मेरी सुंदरता देखें और मेरी सुंदरता में ईश्वर की कृपा देखें और ईश्वर का शुक्रगुजार रहें। पहली पीढ़ी (इस्लाम की) की महिलाओं ने ऐसा व्यवहार किया। साभार 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo