नारायण राणे पर संजय राउत बोले- भूलना मत, हम आपके ‘बाप’ हैं

 नारायण राणे पर संजय राउत बोले- भूलना मत, हम आपके ‘बाप’ हैं


जन संदेश न्यूज नेटवर्क

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत के अनुसार, नारायण राणे धमकी दे रहे हैं कि उनके पास हमारी कुंडली है। धमकियां देना बंद करो। हमारे पास भी आपकी कुंडली है। आप केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं लेकिन यह महाराष्ट्र है। यह मत भूलना। हम आपके ‘बाप’ हैं, आप अच्छी तरह जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है। इसके अलावा राउत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर भी तीखा हमला बोला। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राउत ने कहा कि पालघर में 260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और यह किरीट सोमैया के बेटे के नाम पर है। उनकी पत्नी निदेशक हैं। जांच करनी चाहिए कि उन्हें पैसे कैसे मिले।

राउत का ये बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता किरीट सोमैया ने रायगढ़ जिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे से कथित रूप से जुड़े ‘बंगलों’ से संबंधित मामले की जांच की मांग की। सोमैया ने रेवदंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी की प्रति ट्विटर पर साझा की। सोमैया ने अपनी शिकायत में कहा- हमें बताया गया कि रायगढ़ जिले के कोरलाई गांव में (कथित तौर पर) रश्मि उद्धव ठाकरे के स्वामित्व वाले 19 बंगले हैं। हम कोरलाई ग्राम पंचायत (गाँव का प्रशासनिक निकाय) पहुंचे। पिछले दो दिनों से सरपंच (ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रमुख) हमें बता रहे हैं कि ऐसा कोई बंगला नहीं है। पूर्व सांसद ने पुलिस से पूछा कि इन बंगलों का क्या हुआ।


राउत के अनुसार आप (किरीट सोमैया) घोटाले के दस्तावेज केंद्रीय एजेंसियों को दें, मैं आपके दे दूंगा। धमकी मत दो, हम नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा- हम महाराष्ट्र में प्रचलित आपराधिक सिंडिकेट को खत्म करेंगे। हम रोजाना एक एक्सपोज करेंगे और इसकी जानकारी देंगे। मुंबई में शुरू हुई रंगदारी की व्यवस्था का पर्दाफाश करने से नहीं कतराएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved
made with by templateszoo