अपनी मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कर्मचारी लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करती आ रही हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही हैं।
धरने की अध्यक्षता ईश्वर देवी ने की और यह बात कही। राजबीर फरटिया व बिजेंद्र बॉक्सर, विजय पंचगाव ने भी आंगनवाड़ी कर्मियों को समर्थन दिया। इस दौरान आंगनवाड़ी कर्मियों ने 31 मार्च तक हड़ताल आगे बढ़ाने का नोटिस दिया। इस अवसर पर आंदोलन में सभी को एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों से वर्कर हैल्पर को मदद मिल रही है। आज के धरने को रिटायर कर्मचारी संघ के प्रधान रतन जिन्दल, सचिव नरेश शर्मा सीआईटीयू के फूल चन्द, ओमप्रकाश और राजबाला शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें