किसानोपयोगी सरसों की उन्नत किस्म आरएच-725
संगरिया - कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत कलस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन सरसों फसल पर आयोजित प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन गंाव लम्बी ढाब के चक 1 एनकेआर व 8 एएमपी में आरएच-725 किस्म पर किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अनूप कुमार ने बताया कि सरसों की उन्नत किस्म आरएच-725 किसान हरजिन्द्र सिंह व गमदूर सिंह के खेत पर लगाई थी, फसल पकाव अवस्था पर है और इस किस्म की परफाॅर्मेंस क्षेत्र में लगाई गई अन्य किस्मों से बेहतर है। केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डाॅ. चन्द्रशेखर शर्मा ने आरएच-725 के गुणों के साथ शस्य तकनीकी पर प्रकाश डाला। डाॅ. उमेश कुमार ने रबी फसलों में कीट व रोग प्रबन्धन की जानकारी दी। डाॅ. कुलदीप सिंह ने प्रक्षेत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान सरसों पर आयोजित प्रक्षेत्र दिवस पर उपस्थित किसानों की प्रतिक्रिया जानी। कार्यक्रम के दौरान गांव लम्बी ढाब से प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें