मिस फेयरवल बनी “पलक चोपडा“
संगरिया -ग्रामोत्थान विद्यापीठ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, संगरिया में खट्टी-मिठ्ठी यादों के साथ विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष अग्रवाल सदस्य कार्यकारिणी प्रबंध समिति, प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता गाबा, सुमन अग्रवाल, नीतू गर्ग, अंजू बंसल, रेणुबाला, रिम्पी गर्ग व समस्त स्टाॅफ सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती व शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अतिथिओं का छात्राओं ने तिलक व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह का शुभारम्भ गणेश वन्दना से हुआ। समारोह में सीनियर छात्राओं के लिए एक मिनट शो, माॅडलिंग, नृत्य प्रतियोगिता आदि रखी गई। मिस फेयरवल 2022 का खिताब क.ु पलक चोपडा कक्षा 12वी (विज्ञान) को ताज पहना कर दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की संस्कृति का संगम देखा गया और छात्राओं ने खूबसूरत अंदाज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियंा देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य में कु. स्नेहा जाखड ने प्रथम तथा कु. परविन्द्र कौर नेद्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह डंास प्रतियोगिता में राजवीर एण्ड ग्रुप प्रथम तथा हरमन एण्ड ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।पेपर एण्ड पिलो डांस में सिमरन, कोमल प्रथम व कंचन ,स्नेहा जाखड द्वितीय स्थान पर रही। श्रीमती संतोष अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता गाबाने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने का आर्शीवाद दिया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मंच संचालन श्रीमती बिन्दु बंसल व अल्का बिश्नोई नें किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें