अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
संगरिया: कृषि विज्ञान केन्द्र ग्रा.वि. संगरिया पर आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 64 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमला गोदारा, उप प्रधान पंचायत समिति, संगरिया थीं। विशिष्ट अतिथि बलजिन्द्र सिंह बराड़, सदस्य जिला परिषद थे। इन्होंनें अपने उद्बोद्धन में महिला दिवस की बधाई देते हुये कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अनूप कुमार ने की। उन्होंनें अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस में उपस्थित होने वाली सभी महिलाओं का स्वागत किया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुये केन्द्र पर महिला सशक्तिकरण हेतु चल रही गतिविधियों पर चर्चा की और महिलाओं से अनुरोध किया कि वे कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़कर अपने आप को आर्थिक रुप से सम्बल बनायें। डाॅ. चन्द्रशेखर शर्मा ने कृषि में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. संतोष झाझड़िया सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की। तथा महिलाओं को अपने दायित्वों को निभाते हुये अपने परिवारों को साथ लेकर चलने की बात कही। उद्यान वैज्ञानिक महावीर कस्वां ने केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे नारी कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थापित पोषण गृह वाटिका की तकनीकी की जानकारी दी। कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं ने अपने सम्बोद्धन में जिन्दगी के उतार चढ़ाव व अपने अनुभवों को साझा किया। कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य कार्य करने वाली दस महिलाओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें पूनम जाखड़, सुरेन्द्र कौर, संतोष खिलेरी, सुखप्रीत कौर इत्यादि उपस्थित रही। कार्यक्रम में भूप राम उप सरपंच भाकरावाली भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में व्याख्यान, क्राॅप कैफेटेरिया तथा केन्द्र पर स्थापित इकाईयों का भ्रमण करवाया गया। कार्यक्रम के अन्त में डाॅ. अनूप कुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें